Sunday, January 31, 2016

SPCL-2596-H: DOGA NYAAY


SPCL-2596-H: DOGA NYAAY
 Description:

डोगा न्याय-2596# सूरज पर हावी होता जा रहा है डोगा का खूंखार व्यक्तित्व! क्या इस बढती जा रही खूंखारता ने डोगा के मानसिक संतुलन को नुक्सान पहुंचाया है? क्या मुंबई के लिए एक भयानक खतरा बनने जा रहा है खुद मुंबई का रक्षक? क्योंकि अब बदल रहा है डोगा न्याय!!!!
 

SPCL-2594-H : BRAHMAND YODDHA


SPCL-2594-H : BRAHMAND YODDHA
 Description:

ब्रह्माण्ड योद्धा-2594#सम्पूर्ण पृथ्वी जीवित प्राणियों से खाली हो चुकी है! अब पृथ्वी पर जीवित बचे हैं केवल सुपर कमांडो ध्रुव और वंडरमैन परमाणु! पृथ्वी पर हुए इस हादसे का जिम्मेदार है परमाणु! जिसकी एक गलती ने ना सिर्फ पृथ्वी बल्कि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के अन्य ग्रहों को भी विनाश के द्वार पर ला कर खडा कर दिया है! और परमाणु की इस भूल की सजा देने के लिए अब पृथ्वी पर अवतरित हो रहे हैं विभिन्न ग्रहों के ब्रह्माण्ड योद्धा!!!
 

SPCL-2595-H : SARVASANDHI


SPCL-2595-H : SARVASANDHI
 Description:

सर्वसंधि-2595# सर्वनायक प्रतियोगिताओं में अब आमने सामने हैं ब्रह्माण्ड के दो महा बलशाली योद्धा! मुंबई का रक्षक डोगा और देव शिरोमणि योद्धा टकरा गए हैं एक दूसरे से! इस युद्ध के परिणाम का कोई पूर्वानुमान लगा सकता है भला? खुद देव और असुर भी इस परिणाम से अनभिग्य हैं जोकि कर बैठे हैं सर्वसंधि!!!!
 

SPCL-2597-H : Vishputron Ka Aagaman


SPCL-2597-H : VISHPUTRON KA AAGAMAN
 Description:

विषपुत्रों का आगमन-2597#एक तरफ मौत का मैराथन पूरी भीषणता के साथ आगे बढ़ता जा रहा है! दूसरी तरफ पृथ्वी पर एक और बड़ा खतरा अपना खूनी साया फैला रहा है! पृथ्वी पर शुरू हो चुका है विषपुत्रों का आगमन!!!
 

Saturday, January 30, 2016

SPCL-2604-H : VISHV RAKSHAK


SPCL-2604-H : VISHV RAKSHAK
Description :

 विश्वरक्षक #2604 सुनसान हो चुकी पृथ्वी पर जीवित बचे केवल दो प्राणियों सुपर कमांडो ध्रुव और वंडरमैन परमाणु को समाप्त करने के लिए आ पहुंची ब्रह्माण्ड योद्धाओं की शक्तिशाली सेना! किसी अज्ञात कारण से जीवन के लिए तड़पते परमाणु की मदद करता ध्रुव अचानक से गायब हो गया! क्या अब समाप्त हो जाएगा पृथ्वी पर जीवित बचा एकमात्र विश्वरक्षक?!
 

SPCL-2598-H : DOGA UNMAT


SPCL-2598-H : DOGA UNMAT
Description :
  • Code: SPCL-2598-H
  • Pages: 32
  • ISBN: 9789332424999
  • Language: Hindi
  • Colors: Four
  • Author: Mandar Gangele, Sudeep Menon
  • Penciler: Dildeep Singh
  • Inker: Ishwar Arts, Swati Choudhary
  • Colorist: Shadab Siddiqui
  • 40.00
 
 

SPCL-2602-H : RAJNAGAR REBOOT


SPCL-2602-H:RAJNAGAR REBOOT
Description :
 राजनगर रीबूट #2602 तबाह हो चुका है राजनगर और बन गया है सुनसान और खौफनाक हाइबरनेशन! एक राजनगर रक्षक इन्स्पेक्टर स्टील दूसरे राजनगर रक्षक सुपर कमांडो ध्रुव की जान का दुश्मन बन बैठा है! क्या हो पाएगा और कैसे हो पाएगा राजनगर रीबूट?!
 

Thursday, January 28, 2016

SPCL-2600-H : NO MANS LAND


SPCL-2600-H : NO MANS LAND
Description :
 नो मेन्स लैंड #2600- जुपिटर सर्कस का कुशल कलाबाज ‘ध्रुव’ जिसने सर्कस में सीखे अपने छोटे से छोटे कौशल का हर छोटे-बडे़ खतरे से उस शहर की रक्षा के लिए ‘सुपर कमांडो ध्रुव’ के रूप में प्रयोग किया जिसका नाम है राजनगर! लेकिन उसी सर्कस ने खडी़ कर दी है ध्रुव और उसके परिवार के बीच मतभेद की दीवार और पैदा कर दी है राजनगर के लिए एक ऐसी मुसीबत जिसने खतरे में डाल दी है राजनगर की सुरक्षा के साथ ही ध्रुव की बहन श्वेता, उसकी मां रजनी के साथ-साथ खुद सुपर कमांडो ध्रुव की भी जान, क्योंकि ‘हन्टर्स’ नाम के एक अत्यंत गुप्त और खतरनाक गुट को चाहिए जुपिटर सर्कस के अतीत से एक रहस्यमय चीज जो बना सकती है ‘हन्टर्स’ को अजेय! क्या रोक सकेगा ध्रुव ‘हन्टर्स’ को या ‘हन्टर्स’ बना देंगे राजनगर को ‘नो मेन्स लैंड’!